लखनऊ, शहर में तेज बारिश के बाद नगर आयुक्त और महापौर की चिंता बढ़ जाती है। यदि सभी बाढ़ पंपिंग स्टेशनों को बेहतर न रखा गया तो आने वाले दिनों में यह त्वरित जल निकासी में बाधक बन सकते हैं।
राजधानी लखनऊ में अभी तक जोरदार बारिश नहीं हुई है। इसके बाद भी नगर निगम के पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता को परखना पड़ रहा है। मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बारिश के तुरंत बाद शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा कर पंपिंग स्टेशनों की स्थिति का जायज़ा लिया।
बीते साल की बारिश में जहां जलभराव हुआ था, इस बार भी वहां वैसी ही दशा होने की उम्मीद है। कुछ ही स्थानों में सुधार किया गया। पुराना जेल के पास सड़क पर पानी भर जाता है। बीते साल तत्कालीन नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी वहां पहुंचे थे, लेकिन सुधार नहींं करा सके। गोमतीनगर में अक्सर जलभराव होता है। इसलिए उन्होंने जांच की शुरुआत यहीं से की। नगर आयुक्त के साथ बाढ़ पंपिंग स्टेशन कई अधिकारी भी थे। बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की स्थिति की समीक्षा स्टेशनों पर ही हुई। यहां मौके पर मौजूद अभियंताओं एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को जलभराव के कारण किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
नगर आयुक्त जनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नंबर 2 स्थित रेलवे अंडरपास के पास पहुंचे, जहां भारी जलभराव की स्थिति देखी गई। उन्होंने अधिशासी अभियंता जोन चार अतुल मिश्रा को निर्देश दिए कि इस स्थान पर स्थायी पंप की व्यवस्था तत्काल की जाए, जिससे भविष्य में बार-बार जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। चिनहट-2 क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के समीप भी जलभराव की समस्या सामने आई। हालांकि यहां पंप पहले से संचालित हो रहा था, लेकिन नगर आयुक्त ने पंप की क्षमता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक प्रभावी जल निकासी के लिए अतिरिक्त या उच्च क्षमता के पंप लगाए जाएं। नगर आयुक्त ने नगर अभियंता अतुल मिश्रा को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां तत्काल प्रभाव से पंपों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों को राहत देना और जलभराव की समस्या को न्यूनतम करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत