Heart Disease In Youth : एक समय था जब दिल की बीमारियां सिर्फ बुढ़ापे की निशानी मानी जाती थीं, लेकिन अब यह धारणा बदल चुकी है। आज के समय में, युवा और यहां तक कि कम उम्र के बच्चे भी तेजी से दिल के दौरे का शिकार हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति के पीछे कई कारण हैं, जिनमें हमारी अनियमित जीवनशैली, फास्ट फूड का बढ़ता चलन, और अत्यधिक तनाव प्रमुख हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि युवा पीढ़ी में तनाव, फास्ट फूड और पैक्ड फूड का बढ़ता सेवन, और घर के पौष्टिक खाने से दूरी, ये सब मिलकर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा रहे हैं। खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हृदय घात का खतरा बढ़ जाता है। झांसी के मेडिकल कॉलेज के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं, जहां हर महीने होने वाली एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में 10 फीसदी से ज्यादा मरीज युवा होते हैं। ओपीडी में भी युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है।
चिकित्सकों के अनुसार चलने में पसीना आना, सांस फूलना, सीने में जकड़न, उल्टे हाथ तथा कंधे में दर्द होना, कभी-कभी पेट में भी दर्द होना अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत मरीज को चिकित्सीय सलाह लेकर जरूरी जांच करवानी चाहिए। चिकित्सकों के अनुसार उम्र दराज लोगों के साथ-साथ युवाओं को भी समय-समय पर अपने कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी आदि की जांच जरूर करनी चाहिए। लिपिड प्रोफाइल की जांच से रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल और बुरे कोलेस्ट्रोल का पता लग जाता है। साथ ही साथ ट्रायगिलिसराइड का भी पता चलता है। ईसीजी से हृदय की गति के बारे में भी पता चल जाता है। अगर इन सब जांचों में कोई भी अनियमितता पाई जाती है, तो इसका इलाज तुरंत शुरू किया जा सकता है।
हृदय रोग से काफी हद तक बचा जा सकता है। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सभी लोगों को सुबह सैर करना चाहिए धूप लेना चाहिए ताजा एवं घर का बना भोजन लेना चाहिए भोजन फाइबर युक्त होना चाहिए एवं मौसमी फलों का भी सेवन करना चाहिए।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा के अनुसार, नशे की लत, पैक्ड फूड, और शारीरिक गतिविधियों से दूर रहना इस समस्या के मुख्य कारण हैं। वे सलाह देते हैं कि अगर आपको सांस फूलना, सीने में दर्द, या बाएं हाथ में दर्द जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बचाव के लिए, चिकित्सकों का सुझाव है कि सभी को सुबह की सैर करनी चाहिए, धूप लेनी चाहिए और घर का बना फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए। साथ ही, समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी और लिपिड प्रोफाइल जैसी जांचें करवाकर दिल की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई