जयपुर: ACB मुख्यालय के निर्देश पर ACB चौकी सवाई माधोपुर द्वारा आज पुलिस थाना सवाई माधोपुर में परिवादी के विरूद्ध दर्ज शिकायत का निस्तारण करने की एवज में परिवादी से दस हजार रूपये की रिश्वत मांगने पर आरोपी रणजीत सिंह हैड कांस्टेबल 40 पुलिस थाना सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। जिस पर 20 अप्रैल को 10,000 रूपये की रिश्वत मांगते हुए पाया गया तथा रिश्वत मांग सत्यापन के क्रम में 21 अप्रैल को रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर के पास एक चाय की दुकान के सामने टाइम ट्रेप कार्यवाही कर 10,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है। मौके पर कार्यवाही जारी है। पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ACB चौकी सवाई माधोपुर को परिवादी से शिकायत प्राप्त हुई कि करीब 15 दिन पूर्व मेरे व मेरे गांव के निवासी एक व्यक्ति के बीच झगड़ा हो गया था। उक्त झगड़े की रिपोर्ट मेरे विरुद्ध पुलिस थाना रवांजना डूंगर में दी गई थी। यह सूचना मुझे 2-3 दिन पूर्व पुलिस थाना रवांजना डूंगर के पुलिसकर्मी रणजीत सिंह द्वारा दी गई तथा मुझे एससी एसटी मामले में नहीं फंसाने व मामले को निपटाने की एवज में मुझसे व मेरे साले से दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर राजेश सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर के सुपरविजन में ACB सवाई माधोपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा आरोपी रणजीत सिंह हैड कांस्टेबल पुलिस थाना रवांजना डूंगर को परिवादी से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता वास्तव की निगरानी में आरोपियों से पूछताछ और कार्यवाही जारी है। ACB भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल