Haryana : हरियाणा के पानीपत में एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यहां दो नाबालिग लड़कियां एक-दूसरे से शादी (Minor Girls Marriage) करने के इरादे से घर से भागीं थी। लेकिन शादी करने से पहले ही उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल जिस युवती के साथ दोनों लड़कियां घर से भागीं, उसका पंचकूला में एक युवक चाकू से गला रेतकर फरार हो गया। जिसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियां युवती को नजदीकी अस्पताल ले गईं, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जिस लड़की पर जानलेवा हमला हुआ है वह 19 साल की है और उसकी शादी बचपन में ही कर दी गई थी और उसकी एक बेटी भी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत की रहने वाली युवती वहां एक स्टोर में काम करती थी। युवती बद्दी जाकर काम करना चाहती थी और इस दौरान उसकी दो नाबालिग सहेलियां (15 साल और 16 साल की) भी घर से भागकर एक-दूसरे से शादी (Minor Girls Marriage) करने और देहरादून में बसने की योजना योजना बना रही थीं। ऐसे में लड़की ने दोनों लड़कियों को अपने साथ चलने को कहा और तीनों ने साथ चलने का फैसला किया।
नाबालिग लड़कियों ने अपनी योजना एक अन्य सहेली को बताई तो वह भी उनके साथ चलने को तैयार हो गई। पिछले दो महीने से आरोपी भी लड़की के साथ स्टोर पर काम कर रहा था। जिसका नाम विशाल है। यहां दोनों की जान-पहचान बढ़ी तो विशाल भी उनके साथ चलने को तैयार हो गया। योजना के मुताबिक चारों लड़कियां और विशाल 12 जून को अपने-अपने घर से निकलकर ट्रेन से पंचकूला के मढ़ावाला पहुंच गए।
यहीं पर 16 जून को विशाल ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल वह युवती पर दबाव बनाने लगा कि वह अपने पति को छोड़कर उससे शादी कर ले। जब युवती ने विशाल से शादी करने से इनकार कर दिया, तो वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। नहीं मानने पर वह युवती पर हमला कर दिया। उसकी चीखने की आवाज सुनकर तीनों लड़कियां मौके पर पहुंची और विशाल को हटाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह लड़की की गर्दन पर दो बार चाकू से वार कर चुका था। इसके बाद वह फरार हो गया।
वहीं डिस्चार्ज होने के बाद इसकी नाबालिग लड़कियों की जानकारी नारी तू नारायणी उत्थान समिति को दी गई। यहां लड़की और दोनों नाबालिग लड़कियों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान लड़की ने बताया कि उसने नाबालिग रहते हुए प्रेम विवाह किया था लेकिन बाद में दोनों में झगड़े होने लगे, जिसके चलते वह अपने पति से अलग रहने लगी। लड़की जिस स्टोर में काम करती थी, वहां एक 15 वर्षीय नाबालिग भी काम करता था, जिसने लड़की को अपने समलैंगिक संबंधों (Minor Girls Marriage) के बारे में बताया और फिर उन्होंने घर से भागने की योजना बनाई। हालांकि बाद में समिति ने नाबालिग लड़कियों को समझाया और उन्हें उनके परिजनों के साथ भेज दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई