हिसारः सदर क्षेत्र के गांव तलवंडी राणा के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद देर रात दो बदमाशों को काबू कर लिया गया। एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा नाबालिग है। बदमाशों के पास से दो अवैध पिस्तौल, चार कारतूस व एक खाली खोल बरामद किया गया है।
सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस टीम गश्त के दौरान एयरपोर्ट चौक के पास थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति हथियारों के साथ गांव तलवंडी राणा में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद जब पुलिस टीम गैस प्लांट से गांव तलवंडी राणा के पास पहुंची तो सामने से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। नजदीक आने पर मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस की गाड़ी को देखकर मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते पर भगा दिया।
पुलिस के पीछा करने दोनों बदमाशों ने गाड़ी को गिरा दिया और भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक लड़के के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने पिस्तौल सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जींद जिले के गांव फरेन निवासी राजेश उर्फ राठी बताया। पुलिस ने राजेश उर्फ राठी से एक अवैध पिस्तौल, मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग से एक अवैध 315 बोर पिस्तौल व पिस्तौल के चैंबर से एक खाली खोल भी बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के अनुसार पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों ने 1 मई को हांसी निवासी एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल