भुवनेश्वरः ओडिशा की नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने सामाजिक समानता और संवैधानिक गरिमा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में सरकार ने आधिकारिक संचार, दस्तावेजों, प्रकाशनों और प्रमाणपत्रों में 'हरिजन' शब्द के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम अनुसूचित जातियों की गरिमा और भारतीय संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।
राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों को अब 'हरिजन' शब्द का प्रयोग बंद करना होगा और इसके स्थान पर केवल संविधान सम्मत शब्द 'अनुसूचित जाति' (Scheduled Caste) का प्रयोग किया जाएगा। यह निर्देश ओडिशा मानवाधिकार आयोग (OHRC) के निर्देशों और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पहले के आदेशों के संदर्भ में जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जाति प्रमाण पत्र, विभागीय नामकरण, शासकीय प्रकाशन, सरकारी फॉर्म या किसी भी आधिकारिक दस्तावेज़ में यह शब्द अब नहीं लिखा जाएगा। अंग्रेजी के साथ-साथ उड़िया और अन्य भाषाओं में भी 'अनुसूचित जाति' का शुद्ध और संवैधानिक अनुवाद ही उपयोग किया जाएगा।
इस आदेश के पीछे प्रमुख कारण यह है कि ‘हरिजन’ शब्द अब संवेदनशील और अपमानजनक माना जाता है। भले ही महात्मा गांधी ने इस शब्द का उपयोग सकारात्मक संदर्भ में किया था, परंतु आज यह शब्द कई दलित संगठनों और समाज के वर्गों को सम्मानजनक नहीं लगता। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, ओडिशा मानवाधिकार आयोग (OHRC) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, पहले ही इसके उपयोग पर रोक लगाने की सिफारिश कर चुके हैं।
ओडिशा सरकार की तरफ से यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत अनुसूचित जातियों को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। कई वर्षों से समाज के एक वर्ग द्वारा यह मांग की जा रही थी कि 'हरिजन' जैसे शब्द जो प्रतीत होता है कि समानता के बजाय दया की दृष्टि को दर्शाते हैं, उनका उपयोग बंद किया जाए। महात्मा गांधी द्वारा कभी 'हरिजन' शब्द का प्रयोग कर इसे 'भगवान के लोग' कहा गया था, लेकिन समय के साथ दलित समाज ने इसे एक अपमानजनक और अवांछनीय शब्द के रूप में देखना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने बार-बार इस शब्द के बहिष्कार की मांग उठाई है। ओडिशा सरकार के इस फैसले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है और इससे अन्य राज्यों को भी समान कदम उठाने की प्रेरणा मिल सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई