Hardoi Road Accident: यूपी के हरदोई जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब शादी से लौट रही बारातियों से भरी अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।
बता दें कि यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र के गांव कुसुमा का है। जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के पटिया नीम निवासी नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव गई थी। शादी संपन्न होने के बाद बारात वापस लौट रही थी, तभी कुसुमा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कार में 10 लोग सवार थे।
उधर सूनचा मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने छह लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद गांव और परिवार में मातम का माहौल है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
वहीं यूपी के सीएम योगी इस हादसे का संज्ञान लेते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके उपचार के निर्देश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई