Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सुबह सवारियों से भरे ऑटोरिक्शा और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही हादसे की जांच में कर रही है।
मामला हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कासिमपुर क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो चकनाचूर हो गया और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार हुए ऑटो को रास्ते से हटवाया और सड़क पर लगे जाम को भी खुलवाया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बस में सवार पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई। डबल डेकर बस पटना से दिल्ली आ रही थी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ का है।
बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पटना से दिल्ली जा रही थी, तभी लखनऊ के किसान पथ पर पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई। बस में कई यात्री सवार थे और धुआं भरने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इसमें सवार पांच यात्रियों की जान चली गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई