Happy Chhath Puja 2025: सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे देश में भक्ति और श्रद्धा का माहौल है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति की पवित्रता और कठोर तपस्या का प्रतीक है। इस पवित्र अवसर की गरिमा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क स्थित छठ घाट पर पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खरवाल और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। योगी ने छठी मैया और सूर्य देव को श्रद्धा से नमन किया। उन्होंने गोमती की आरती की, दीये जलाए और दूध चढ़ाया और पूजा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि लोकगीतों और पारंपरिक अनुष्ठानों से भरा यह पर्व हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखता है और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देता है।
इस दौरान सीएम योगी ने नदी और सरोवर को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में सभी नालों को गोमती में गिरने से रोका जाए। गोमती जहां भी बहती है, उसे साफ किया जाए। गोमती नदी के तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने पर लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
दरअसल राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में छठ महापर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा की। अब मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। लखनऊ में छठ पर्व के लिए खास तैयारियां की गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती नदी के तट को सजाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई