लखनऊ। शहर के हनुमान सेतु मंदिर के सामने बने पार्किंग स्थल पर भोजन वितरण के दौरान मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लाइन में लगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइन में लगे एक युवक ने झगड़े के दौरान तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 15 अप्रैल 2025 की शाम लगभग 7ः30 बजे थाना महानगर को सूचना मिली कि हनुमान सेतु के पास भोजन वितरण के समय कतार में लगने को लेकर झगड़ा हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति ने तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही घायलों को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहाँ सभी का इलाज शुरू किया गया।
घटना में घायल गुडम्बा निवासी मोहम्मद फरीद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब भोजन वितरण की लाइन में वे खड़े थे, तभी एक युवक ने पहले लाइन में घुसने को लेकर गाली-गलौज की और फिर अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया।
इस हमले में फरीद के अलावा दो अन्य लोग बाराबंकी निवासी लवकुश और लखनऊ निवासी राजन डेविड गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू उर्फ सुरेन्द्र पुत्र सूरज सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी रायबरेली को हिरासत में ले लिया है। उसके विरुद्ध थाना महानगर में प्राथमिकी संख्या 87/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 109 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आज बुधवार 16 अप्रैल को ट्रॉमा सेंटर से प्राप्त सूचना के अनुसार, घायल लवकुश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह घटना सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े उन कार्यों के दौरान होने वाली अव्यवस्था की ओर इशारा करती है, जो अक्सर भीड़, असमंजस और आपसी टकराव का कारण बनते हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ हत्या की धाराओं को भी जोड़े जाने की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार