बागपतः उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक अहम कार्रवाई में अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के चार शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बागपत जिले के ग्राम बावली जंगल क्षेत्र में नहर के पास 24 अप्रैल की शाम 4रू24 बजे की गई। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं, जिसमें 9 पिस्टल/तमंचे और 28 जिंदा कारतूस शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित कुमार (गुराना रोड, बागपत), सन्नी (महमूदपुर, गाजियाबाद), विनीत पवार (अहेजा, बागपत) और मनीष कसाना उर्फ मनीष पंडित (महमूदपुर, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। सन्नी और मनीष कसाना को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी और उन्हें उपचार के लिए बड़ौत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरामद हथियारों में 4 पिस्टल (.32 बोर), 3 तमंचे (.315 बोर), 2 तमंचे (12 बोर), और कुल 28 जिंदा कारतूस (8 - .315 बोर, 5 - 12 बोर, 15 - .32 बोर) शामिल हैं। साथ ही, दो मोटरसाइकिल (जिसमें एक रॉयल एनफील्ड भी है) भी बरामद की गई हैं। इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई मेरठ एसटीएफ फील्ड यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। एसटीएफ की टीम में उप निरीक्षक जयवीर सिंह, उप निरीक्षक अरुण कुमार निगम समेत कुल 10 अधिकारी व जवान शामिल थे।
प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ और बड़ौत कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जब इन अपराधियों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हुए और बाकी को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त सन्नी और उसके साथी जीतू उर्फ जितेंद्र ने 22 अक्टूबर 2023 को गाजियाबाद के टीला मोड़ निवासी प्रमोद कसाना उर्फ लालू की हत्या की थी। इस मामले में प्राथमिकी थाना टीला मोड़ में दर्ज है। उल्लेखनीय है कि जीतू पर 1 लाख रूपये का इनाम था और वह 25-26 फरवरी 2025 को एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है। इसके अलावा, मनीष कसाना ने 7 जुलाई 2023 को अपने साथी के साथ मिलकर ग्राम संतोषपुर निवासी रतन सिंह की हत्या कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली बागपत में दर्ज है।
गिरोह लंबे समय से असलहों की खरीद-फरोख्त में लिप्त था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे जोगी उर्फ जोगिंद्र निवासी अहेड़ा, बागपत से प्रति तमंचा 3,000 और प्रति पिस्टल 45,000 में खरीदते थे और आगे 5,000 व 55,000 में बेचते थे। गिरफ्तार अपराधी इन असलहों की डिलीवरी देने ही आए थे। एसटीएफ की इस कार्रवाई को प्रदेश में अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में और खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल