प्रयागराज, जीआरपी थाना क्षेत्र में रेलवे जंक्शन प्रयागराज के प्लेटफार्म नंबर 8 पर बुधवार की रात एक वारदात हुई। इससे आज सुबह तक लोग दहशत में रहे। जानकारी के अनुसार, युवक ने रेलवे कर्मचारी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। बचाव में आए आरपीएफ जवान को घायल कर दिया। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय हत्या करने वाले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस एवं रेलवे अधिकारी पहुंचे और वारदात की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है। इस संबंध में जीआरपी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रयागराज जीआरपी थाना प्रभारी राजबीर सिंह यादव ने जानकारी दी है कि इस वारदात में रेलवे कर्मचारी अमित कुमार 25 वर्ष की मौत हुई है। हमले में घायल आरपीएफ के जवान माधव यादव 55 वर्ष को उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात युवक की रेलवे ट्रैक पार करते समय पूर्वा एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने वाले युवक की दिमागी हालत खराब थी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि एक युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसे कहीं से लोहे का राड मिल गया। बुधवार रात लगभग दस बजे प्लेटफार्म नंबर 8 पर ड्यूटी में लगे रेलवे कर्मचारी अमित कुमार के सिर पर हमला कर दिया।
से बचाने के लिए आगे आए लोगों पर भी हमले की कोशिश की। इसी दौरान आरपीएफ जवान माधव यादव 55 के सिर में राड मारकर प्लेटफार्म नंबर 7 पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान पूर्वा एक्सप्रेस आ गई। इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अमित कुमार और माधव यादव को तत्काल उपचार के लिए रेलवे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि माधव यादव का उपचार शुरू कर दिया। इस संबंध में रेलकर्मी अमित कुमार के परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04