Greater Noida Dowry Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हैवान पति ने दहेज के लिए अपने मासूम बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। यह घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव की है। यहां स्कॉर्पियो और बुलेट देने के बावजूद, पति और ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ। वो लगातार दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर उसे आग के हवाले कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में कसाना क्षेत्र के सिरसा निवासी विपिन नाम के व्यक्ति से हुई थी। निक्की की हर कोई स्तब्ध है। हैरानी की बात यह है कि महिला की नृशंस हत्या के मामले में 7 साल के बच्चे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बच्चे का कहना है कि पिता ने मां को लाइटर से जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
उधर मृतका की बहन का कहना है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये दहेज में देने का दबाव बना रहे थे। यह भी बताया गया कि निक्की के परिवार ने शादी में एक स्कॉर्पियो कार-बुलेट के साथ-साथ कई अन्य सामान भी दिया था। इसके बावजूद, ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ।
दरअसल मृतका निक्की और उसकी बहन की शादी एक ही परिवार में हुई थी। कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पंचायत के जरिए कई बार समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल वाले उन पर दहेज के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। मृतका की बहन कंचन ने बताया है कि 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवार वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था।
इस मामले में निक्की की बहन कंचन ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उसने कहा कि सास, ससुर, पति विपिन और देवर रोहित भाटी निक्की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसने कहा यह हत्या प्लानिंग के तहत की गई थी। निक्की का परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
निक्की के पिता भिखारी सिंह ने कहा कि पहले दहेज में स्कॉर्पियो दी गई, फिर विपिन और उसके परिवार ने बुलेट की मांग की। वह भी पूरी कर दी गई। इसके बावजूद ससुराल वाले निक्की को प्रताड़ित करते रहे। निक्की के पिता का कहना है कि उनकी बड़ी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार है, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार