बांदा, लगातार एक वर्ष से ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण हटवाने के लिए प्रयासरत प्रधान को सफलता मिल गई है। शासन के आदेश पर बुल्डोजर से ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है। ग्राम समाज व राजसात की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। सोमवार को प्रशासन ने अवैध तरीके से बनी बाउंड्री को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। आऊ गांव की महिला प्रधान मीना देवी ग्राम समाज व राजसात की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास करती रहीं, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया।
एसडीएम राहुल द्विवेदी ने नायब तहसीलदार बिसंडा राजीव यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया। जांच के बाद मामले को सही पाते हुए गांव समाज की भूमि पर अवैध तरीके से बनी बाउंड्री को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। ग्राम समाज की भूमि पर आरआरसी सेंटर का निर्माण होना है, जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने बाउंड्री बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में अभी भी अन्य ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जा बरकरार है, जिसे जल्द ही हटवाया जाएगा। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान आए व्यय का खर्च कब्जाधारियों से वसूला जाएगा। साथ ही अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे ग्रामीणों को उनके संसाधनों का लाभ मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई