लखनऊ : गर्मियों में कन्फर्म सीट पाने की मारामारी बढ़ जाती है। रेलवे ऐसे यात्रियों को स्पेशल ट्रेन चलाकर राहत प्रदान करता है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह गाड़ी जोधपुर से गोरखपुर के लिए संचालित की जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 12, 19 और 26 जून को प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.15 बजे जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को शाम 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर समर स्पेशल ट्रेन 13, 20 और 27 जून को प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन रविवार को सुबह 4.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन का महत्वपूर्ण पड़ाव लखनऊ होगा। जोधपुर से रवाना होकर यह गाड़ी शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर से जोधपुर जाने के दौरान यह गाड़ी शनिवार सुबह 6.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव मेड.ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर होगा। इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें सेकेंड एसी के 2, थर्ड एसी के 4, 10 स्लीपर कोच, 2 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड कोच शामिल हैं। समर स्पेशल ट्रेन के संचालन से भीषण गर्मी में सफर करने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल