Golden Temple Bomb Threat: पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। शनिवार को एक बार फिर श्री हरि मंदिर साहब (स्वर्ण मंदिर) को धमकी मिली है। इससे पहले छह बार धमकी भरे मेल मिल चुके हैं। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। वहीं छह दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं।
बता दें कि पिछले सोमवार से श्री हरमंदिर साहिब को लगातार आरडीएक्स लगाकर उड़ने की धमकियां मिल रही है। इससे मामले में शुक्रवार को साइबर सेल पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद ज़िले के एक इंजीनियर शुभम दुबे को हिरासत में लिया है। लेकिन पूरे मामले में मुख्य आरोपी और ईमेल भेजने वालों का पता नहीं चल सका है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नान ने कहा कि एक शख्स की गिरफ्तारी के बावजूद धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले को जल्द सुलझाने का अनुरोध किया है। वहीं अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं।
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि धमकी भरे ईमेल तमिलनाडु के एक पूर्व नेता के नाम से एक आईडी बनाकर भेजे गए थे। भेजे गए ज़्यादातर ईमेल में तमिलनाडु सरकार और वहां की समस्याओं का ज़िक्र था। इसके साथ ही, आरोपी ने श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को बम से उड़ाने की धमकी भी लिखी थी।
अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि ईमेल भेजने के लिए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद, हरियाणा के फरीदाबाद ज़िले के एक इंजीनियर शुभम दुबे को साइबर सेल पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे कई घंटों तक पूछताछ की गई। उसके लैपटॉप से मिले सबूतों के आधार पर उसे अपने साथ ले जाया गया। लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। फिलहाल शुभम दुबे को घर में ही नजर बंद कर दिया है।
गौरतलब है कि 14, 15 और 16 जुलाई को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को ईमेल भेजकर स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लगातार तीन दिनों तक मिले धमकी भरे ईमेल में गुरुद्वारा परिसर के अलग-अलग हिस्सों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06
Sultanpur: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान महिला की मौत
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजा, आवास के बाहर पसरा सन्नाटा
2026-06-06
हिमाचल को नई ट्रेन की सौगात! अब ऊना से कोलकाता तक चलेगी सीधी ट्रेन, जानें टाइम और रूट
2026-06-06
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05