थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक 15 साल की बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने चौथी मंजिल से धक्का दे दिया।
खबर विस्तार : -
Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक 15 साल की नाबालिग लड़की को उसके पड़ोसी ने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक शहनवाज पर उनकी बच्ची को धक्का देकर मारने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपी कई दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने दिया धक्का
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक 15 साल की बच्ची को एक युवक ने इमारत की चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि वह लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक 30 साल के युवक शहनवाज धक्का देकर जान से मारने का आरोप लगाया है। बच्ची के मां के तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। घटना गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में मृतका की मां पिछले 10 सालों से किराए के मकान में रह रही थी। उनके पति मजदूरी का काम करते थे। करीब साढ़े तीन साल पहले ही उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों मां-बेटी घरों में काम करके अपना जीवन-यापन कर रही थीं। उनकी छोटी बेटी और बेटा घर में रहकर पढ़ाई करते हैं।
कई दिनों से आरोपी कर रहा था बच्ची का पीछा
मृतिका की मां ने आरोप लगाया कि शहनवाज आए दिन उनकी बेटी खुशी से छेड़छाड़ करता था। रास्ते से गुजरने पर उसका पीछा करता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान लड़की ने उसे थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद वह बदला लेने की फिराक में था। 15 जुलाई की रात 10 बजे के करीब वह दूध लेने के लिए बाहर गई थी। इस दौरान आरोपी शहनवाज उसे जबरदस्ती बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर ले गया, जहां से उसने खुशी को धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोग उसे आनन फानन में पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए दिल्ली के जीबीटी अस्पताल रेफर कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां का आरोप है कि शहनवाज कई हफ्तों से उसका पीछा कर रहा था और हर समय उसे परेशान करता था। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहलुओं की जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14
-
लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन का ऐलान
2026-10-14
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14
-
नवरात्रि पर CM मोहन यादव जारी करेंगे ‘लाड़ली बहन योजना’ की 41वीं किस्त
2026-10-14