पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थाना अंतर्गत बासडीह जंगल में शनिवार की देर रात अवैध पत्थर जब्त करने गए वनरक्षियों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें पांच वनरक्षी घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए रात में ही मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। माइंस व क्रशर माफिया के निर्देश पर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घेरकर लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया और अवैध पत्थर लदे दो ट्रैक्टर छीन लिए।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि बांसडीह जंगल में अवैध पत्थर तोड़कर भेजने के लिए रखे गए हैं। इसे रात में ट्रैक्टर से उठाया जाता है। इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने शनिवार की दोपहर जंगल का निरीक्षण किया, जिसमें पत्थर तोड़ने की बात सत्य साबित हुई। अधिकारियों ने रात में कार्रवाई की योजना बनाई थी। देर रात 16 वनरक्षी जंगल पहुंचे तो दो ट्रैक्टर पर पत्थर लदे मिले। छापेमारी टीम ने ट्रैक्टरों को रोक लिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण महिला, पुरुष व बच्चे एकत्र हो गए। साजिश के तहत चोर-चोर चिल्लाते हुए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटाई गई थी। देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो गई और वनरक्षकों पर हमला बोल दिया।
मौका देखकर ट्रैक्टर चालक पत्थर लदे ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। घायल वनरक्षक आशुतोष तिवारी ने रविवार को बताया कि वे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। ग्रामीणों की पिटाई से वे घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना एसडीओ और एसडीपीओ को दी गई। रात में ही अधिकारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। तब तक ग्रामीण जंगल से भाग चुके थे। घटना में वनरक्षक आशुतोष तिवारी का पैर टूट गया है। सरसीज उरांव, लक्ष्मीकांत, राकेश रोशन और पंकज कुमार के सिर और पैर में चोट आई है। अधिकारियों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत