Fatehpur Mandir Makbara Crisis : सूबे में साम्प्रदायिक तनाव का माहौल एक बार फिर देखा जा रहा है। इस बार भी मुस्लिमों की एक इमारत पर हिन्दू संगठनों ने मंदिर होेने का दावा ठोक दिया। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले में, एक पुरानी इमारत को लेकर धार्मिक विवाद बड़ा होता जा रहा है। एक तरफ हिंदू संगठन हैं, जिनका दावा है कि यह नवाब अब्दुल समद का मकबरा नहीं, बल्कि हजारों साल पुराना भगवान शिव और कृष्ण का मंदिर है। दूसरी तरफ, प्रशासन इस मकबरे को ऐतिहासिक स्मारक मानकर उसकी सुरक्षा करने की कोशिश कर रहा है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्थानीय बीजेपी अध्यक्ष ने इस मकबरे को मंदिर होने का दावा किया। उनका कहना है कि इस इमारत को मंदिर के रूप में ही बनाया गया था, जिसे बाद में मकबरे में बदल दिया गया। हिंदू संगठनों का यह भी दावा है कि मकबरे की दीवारों पर कमल के फूल और त्रिशूल के निशान मिलते हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि यह एक शिव मंदिर था।
यह ख़बर सामने आने के बाद, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मकबरे पर पूजा करने पहुंच गए। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर मकबरे के अंदर घुसने की कोशिश की। प्रशासन ने भीड़ को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या इतनी ज़्यादा थी कि पुलिस को उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।
हालात तब और बिगड़ गए जब हिंदू संगठनों के लोगों ने मकबरे के अंदर बनी मजार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद पथराव की ख़बरें भी सामने आईं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ज़िले के उच्च अधिकारी, जिनमें ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हैं, तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों समुदायों को शांत करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की। फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल