सीकर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक परिवार के पांच सदस्यों की राजस्थान के सीकर में सड़क हादसे में मौत हो गई। ये सभी खाटू श्याम (Khatu Shyam) के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। यह हादसा जयपुर के जमवारामगढ़ में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर रविवार सुबह 8 बजे हुआ।
नेकावाला टोल के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर पहचान की कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार लखनऊ का रहने वाला था।
पुलिस ने मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सत्यप्रकाश सोनी, उनकी पत्नी रमादेवी, बेटे अभिषेक, बहु प्रियांशी और 6 माह की पोती के रूप में की है। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। सभी लोग खांटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे। रायसर थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सड़क हादसा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ लग रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतकों के शव कार में ही फंसे थे, जिन्हें निकालने के लिए गैस कटर से चेचिस को काटना पड़ा।
रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया, ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने के बाद पुलिस आगे क कार्रवाई में जुट गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई