Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां थाना चौबिया क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी की लड़की के पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमिका के पिता ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय लवकुश पाल पिछले कुछ समय से खेड़ा हेलू गांव में अपने दीदी-अर्चना देवी और जीजा गीतेंद्र पाल के घर रह रहा था। वहीं, उसका गांव के ही अनिल यादव की बेटी राखी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात लवकुश अपनी प्रेमिका राखी से मिलने उसके घर गया था।
तभी राखी के पिता अनिल ने उसे देख लिया। इस दौरान अनिल ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी, जो सीधे लवकुश को लगी। गोली लगते ही लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। उधर गोलियों की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मलिक ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा हेलू गांव में अंग्रेज यादव के पुत्र अनिल कुमार यादव ने लवकुश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक लवकुश पाल अपनी बहन अर्चना देवी के घर आता-जाता था। इसी क्रम में कल वह अपनी बहन के घर आया था और बहन के पड़ोस में रहने वाले अनिल यादव ने उसे गोली मार दी। घटना की जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई