Etawah Kathavachak Viral Video : जिन यादव कथावाचक के साथ हाल ही में मारपीट का मामला सामने आया था, उसमें मामले में अब एक बड़ा और नया मोड़ ले लिया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक कथावाचक महिला के पैर छूकर माफ़ी मांगते दिख रहे थे। विवाद बढ़ने के बाद वह महिला अब सामने आकर कथावाचक पर अभद्रता का आरोप लगा रही है। उस महिला का नाम रेनू तिवारी है और उसने अब कथावाचक मुकुट मणि यादव पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय पुलिस अब इस मामले को इस एंगल से भी जांच कर रही है।
इस मामले को लेकर लोग सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। अब तक पुलिस ने बदसलूकी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले के तूल पकड़ते ही आरोपी पक्ष एसपी ऑफिस पहुँच गया। उसने पीड़ितों पर ही अभद्रता के आरोप लगा दिए। इससे पूरे मामले ही बदल गया।
दरअसल, जिस भागवत कथा में यादव कथावाचक के साथ बदसलूकी हुई थी, उसमें शामिल रही रेनू तिवारी अब खुलकर सामने आ चुकी हैं। रेनू वही महिला हैं जो वीडियो में कथावाचक के साथ दिखाई दे रहीं थीं।
रेनू तिवारी ने कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव पर आरोप लगाया है कि भागवत कथा के पहले दिन, जब वह उन्हें भोजन करवा रहीं थीं, तभी मुकुट मणि ने उनकी उंगली पकड़कर उनके साथ बदतमीजी की थी। रेनू ने यह भी बताया कि इस दौरान कथावाचक का एक सहयोगी भी वहीं मौजूद था। रेनू का कहना है कि इस बात की सूचना उन्होंने तुरंत अपने पति को दी थी। इसके बाद वहां मौजूद कुछ युवक गुस्से में आ गए और उन्होंने कथावाचकों व उनके साथियों को घेर लिया।
रेनू के पति जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि वे दोनों हरिद्वार में रहकर निजी नौकरी करते हैं और दांदरपुर गांव में भागवत कथा के सिलसिले में आए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही शाम को उन लोगों (कथावाचकों) ने मेरी पत्नी के साथ अभद्रता की, तो वहां मौजूद हम सब लोगों ने इसका विरोध दर्ज करावाया। जयप्रकाश ने तो यह कि विरोध के दौरान कथावाचकों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उनके संबंध एक राजनीतिक पार्टी और उसके नेता से हैं। जयप्रकाश का कहना है कि कथावाचकों ने उन्हें घर से उठवा लेने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्हें यह पता चला कि यह कथावाचक यादव बिरादरी से हैं। इस घटना के बाद से उनके मन में डर बैठ गया।
हालांकि, रेनू और जयप्रकाश दोनों ने यह स्वीकार किया है कि कथावाचकों के साथ लोगों का ऐसा सलूक नहीं करना चाहिए था। पुलिस में शिकायत के बाद उन्हें अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन भी मिला है। इस दौरान रेनू तिवारी के साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज उनके समर्थन में खड़ा दिखाई दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की शिकायत का संज्ञान लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। यह देखना बाकी है कि इस नए खुलासे से मामला अब क्या नया रंग लेता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई