लखनऊ : 42 जनपदों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों के विरोध का समर्थन 16 किसान संगठनों ने किया है। किसान संगठनों ने पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण के विरोध में 04 जून को सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
संयुक्त किसान मोर्चा के साथ एक मंच पर आए 16 किसान संगठनों की प्रमुख मांगों में दोनों डिस्कॉम के निजीकरण के निर्णय को वापस लेना, बिजली टैरिफ में वृद्धि के साथ स्मार्ट मीटर लगाने का प्रस्ताव वापस लेना, 300 यूनिट तक किसानों को फ्री बिजली देना शामिल है। किसान संगठनों ने प्रबंधन को चेताया कि निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मियों व इंजीनियरों का उत्पीड़न किया गया तो संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। ऐसी किसी उत्पीड़नात्मक कार्यवाही का कड़ा विरोध किया जाएगा।
किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक कर विरोध कार्यक्रमों की तैयारियों को परखा। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि बिजली का निजीकरण किसी भी वर्ग के लिए हितकारी नहीं है। आम जनता के लिए सस्ती बिजली और पानी लोक कल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम है, रोजगार देने में अफसल है और उल्टे निजीकरण करने पर उतारू है तो किसान, कर्मचारी सरकार का विरोध अवश्य करेंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजी कम्पनी के साथ मिलीभगत कर घोटाला करने वाले निदेशक वित्त निधि नारंग पर कार्रवाई करने की मांग की है। संघर्ष समिति ने कहा कि यूपीपीसीएल के चेयरमेन की नाक की नीचे यह घोटला हो रहा है।
इसके बाद भी निदेशक वित्त पर कार्रवाई करने की जगह प्रबंधन इंजीनियरों व कर्मियों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रहा है। इंजीनियरों का उत्पीड़न की दृष्टि से तबादला किया जा रहा है, वेतन काटा जा रहा है। प्रबंधन ने कर्मचारी सेवा विनियमावली में आलोकतांत्रिक संशोधन किया है, इससे कार्य का वातावरण बिगड़ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल