कोटा: जिला परिषद सभागार में एक बैठक में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने क्षेत्र के विकास और परियोजनाओं की समीक्षा की ऊर्जा मंत्री ने 'हर खेत को पानी, हर खेत को सड़क' के अपने संकल्प को दोहराया। साथ ही मनरेगा के तहत ग्रेवल सड़कों की स्वीकृति और 'रास्ता खोलो अभियान' पर भी विशेष चर्चा की।
उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री नागर ने मनरेगा के तहत ग्रेवल सड़क, खेल मैदान और श्मशान घाट आदि के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने सांगोद विधानसभा क्षेत्र के विकास की कार्य की अधिकारियों से चर्चा की साथ ही कार्यों को सही समय पर निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी सरकार के इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करें। जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा, सांगोद उप प्रधान ओम अडूसा, जिला परिषद सदस्य किशनचंद गुप्ता, रजनीता मेघवाल, श्रीमती अंजना मीना, मंडल अध्यक्ष सांगोद ग्रामीण मुरारी मेहता, देवली विजय सैनी, कनवास सत्यवान नागर, दीगोद इंद्र कुमार खंडेलवाल, सीईओ जिला परिषद राजपाल सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश चौधरी, एसीईओ जिला परिषद मजहर इमाम, उपखंड अधिकारी सांगोद सपना कुमारी, उपखंड अधिकारी कनवास रामअवतार मीना, बैठक में उपखण्ड अधिकारी दीगोद श्री दीपक महावर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल