लखनऊ। उप्र अपना व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने मंगलवार को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। पत्र के जरिए उन्होंने नियामक आयोग अध्यक्ष को बताया कि विद्युत वितरण संहिता-2005 के प्रावधानों के विपरीत उपभोक्ताओं से स्टीमेट के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है। सप्लाई कोड 2005 के 13वें संशोधन के अनुसार बहुमंजिला इमारतों में दिए जाने वाले कनेक्शन के लोड की गणना के बाद एचटी नेटवर्क पर दिए जाने वाले कनेक्शन में विद्युत प्रणाली को उपभोक्ता द्वारा विकसित करने का प्रावधान है।
विद्युत प्रणाली का खर्च उपभोक्ता द्वारा वहन किया जाता है। वहीं आयोग के तय नियमों के तहत बहुमंजिला इमारतों में ऐसे कनेक्शन जो मल्टी प्वाइंट पर और एलटी नेटवर्क पर जारी किए जाते हैं, उसके लिए किसी प्रकार की विद्युत प्रणाली स्थापित करने की जरूरत नहीं होती है। 49 किलोवाट तक के बहुबिंदु कनेक्शन एलटी नेटवर्क पर जारी किए जाते हैं, उनके लिए उपभोक्ता को सीधे खंभे से बसबार के जरिए विद्युत आपूर्ति दिए जाने का प्रावधान है।
लखनऊ विद्युत सम्पूर्ति प्रशासन लेसा सेंट्रल जोन में विद्युत वितरण संहिता 2005 के 13वें संशोधन का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। जोन के ऐसे उपभोक्ताओं से विभाग द्वारा स्टीमेट जमा कराया जा रहा है, जिनके बहुबिंदु कनेक्शन एलटी नेटवर्क पर जारी किए गए हैं। स्टीमेट के जरिए उपभोक्ता से डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स, सर्विस केबल व रिफरेंस मीटर आदि विद्युत सामग्री का पैसा जमा कराया जा रहा है। एलटी नेटवर्क पर जारी बहुबिंदु कनेक्शन के लिए स्टीमेट सिर्फ लेसा सेंट्रल जोन में ही जमा कराया जा रहा है। मुख्य अभियंता के मौखिक निर्देश पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
इसके लिए मुख्य अभियंता द्वारा कोई लिखित आदेश भी नहीं दिया गया है। बावजूद इसके एलटी नेटवर्क पर जारी बहुबिंदु कनेक्शन पर स्टीमेट बनाया जा रहा है। उन्होंने आयोग अध्यक्ष से उपभोक्ता हित में इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। नियामक आयोग अध्यक्ष अरविंद कुमार ने इस मामले में विधिक कार्रवाई करने और उपभोक्ताओं का किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने देने का आश्वासन दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल