लखनऊ। यूपी पावर कॉरपोरेशन ने विद्युत दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। यूपीपीसीएल के चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल ने बिजली विभाग के लाइनमैनों के लिए सेफलाइन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मकसद ग्राउंड पर काम कर रहे लाइनमैन को खुद की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना है। जिससे फीडर पर काम के समय वह सुरक्षित रह सकें और किसी भी तरह की दुर्घटना का शिकार न हों।
लाइनमैन की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम इंटेलीस्मार्ट ने शुरू किया है। यह कम्पनी मध्यांचल डिस्कॉम और पश्चिमांचल डिस्कॉम में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही है। लाइनमैन बिजली से जुड़े कार्यों को करने वाले सबसे अगले पंक्ति के कर्मचारी हैं। फीडर पर काम करने के दौरान हमेशा अनहोनी का खतरा बना रहता है। पीवीवीएनएल और एमवीवीएनएल (बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और लखनऊ) के लाइनमैंनों को कम्पनी के प्रशिक्षक उनके काम करने वाले इलाके में जाकर सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित करेंगे।
प्रशिक्षण के समय लाइनमैंनों को बताया जाएगा कि काम के दौरान हमेशा सेफ्टी किट जैसे सेफ्टी जैकेट, ग्लब्स, हेलमेट, सेफ्टी शूज आदि पहनकर रहना है। सेफ्टी किट पहनकर ही काम करना है। जीवन अनमोल है और छोटी सी चूक से न सिर्फ खुद का जीवन खतरे में पड़ सकता है बल्कि परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फीडर पर सुरक्षा किट के साथ पूरी सावधानी से काम करें और सुरक्षित रहें। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 14 डिवीजन के 800 लाइनमैन जुड़े थे। आने वाले प्रत्येक महीने की 6 तारीख को सभी डिवीजन में फेज वाइज प्रशिक्षण चलता रहेगा।
आगामी दिसंबर माह तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलता रहेगा। यूपीपीसीएल अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन अपने कार्मिकों की सुरक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील है। पूरे प्रदेश में इसके लिए सुरक्षा उपकरण खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने संविदा कर्मियों से सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने और हमेशा सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने की अपील की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पावर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी और इंटेलीस्मार्ट के एमडी व सीईओ उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार