जयपुर: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अब स्टूडेंट्स के कम नंबर लाने पर टीचर्स पर कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों की भी परीक्षा ली जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए सेशनल अंकों के आधार पर शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करेगा। ऐसे में यदि किसी शिक्षक द्वारा 100 प्रतिशत सेशनल अंक देने के बाद भी विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा में 50 प्रतिशत से कम अंक मिलते हैं तो शिक्षा विभाग संबंधित शिक्षक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेगा।
शिक्षा विभाग में बदली जाएगी व्यवस्था
दिलावर ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए गए सेशनल अंक उनके अंतिम परिणाम में जोड़े जाते हैं। ऐसे में यदि कोई शिक्षक किसी विद्यार्थी को 20 में से 20 सेशनल अंक देता है तो विद्यार्थी को उस विषय की परीक्षा में पास होने के लिए 80 में से केवल 13 अंक लाने होंगे। मात्र 13 अंक लाने पर विद्यार्थी नियमानुसार परीक्षा में पास हो जाता है। अब शिक्षा विभाग में ऐसी व्यवस्था नहीं चलेगी। यदि किसी शिक्षक ने किसी विद्यार्थी को 20 में से 20 सेशनल अंक दिए हैं।
लिखित परीक्षा में विद्यार्थी को 80 में से 40 अंक (50%) लाने होंगे। ऐसा न होने पर शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित शिक्षक और विद्यार्थी से पूछताछ की जाएगी। अगर यह पाया गया कि शिक्षक ने विद्यार्थियों को ठीक से नहीं पढ़ाया है। तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के शिक्षा विभाग में कई नवाचार किए जा रहे हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को अब रीटेलिंग और री-चेकिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही विभाग के 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी और शिक्षक जो लंबे समय से प्रमोशन में लगे हैं, उन्हें भी प्रमोट किया जाएगा। शिक्षकों की प्रमोशन में विद्यार्थियों का रिजल्ट अहम होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल