लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की पहल राज्य महिला आयोग की ओर से की गई है। इसके तहत सवारी वाहनों पर चालक के नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर अंकित कराने की मांग की गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने इस बाबत परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को पत्र लिखा है।
पत्र के जरिए सेवा प्रदाता कम्पनियों की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले वाहनों पर चालकों का समस्त विवरण अंकित कराने की अपील की गई है। गत दिनों ही राजधानी लखनऊ में ऑटो चालक की छेड़छाड़ से बचने के लिए एक छात्रा ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे पहले बीते जनवरी माह में वाराणसी से परीक्षा देकर देर रात लौटी युवती की ऑटो चालक ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। राजधानी ही नहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में भी महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।
महिलाओं के साथ सवारी वाहनों में हो रही ऐसी घटनाओं का आयोग ने संज्ञान लेते हुए आवागमन के सवारी वाहनों ई-रिक्शा, ओला, उबर, रैपिडो कैब, ऑटो, टेम्पो में वाहन चालक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर अंकित करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर अपील की गई है। इस व्यवस्था के लागू होने से महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी और तत्काल न्याय दिलाने में भी मदद मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत