झांसीः जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने नशा कारोबारियों के खिलाफ मुहिम खोल रखी है। इन दोनों अधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक ली। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासनादेश के अनुसार जनपद में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाये। इसके अतिरिक्त मादक पदार्थों के विक्रय और तस्करी पर भी उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए जीएसटी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े वाहनों की गंभीरता के साथ जांच की जाए अन्य प्रदेशों से परिवहन कर लाए जाने वाले मादक पदार्थों (गांजा) को जनपद में आने से रोका जा सके। उन्होंने बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि जनपद के एंट्री पॉइंट पर विशेष सतर्कता बरतते हुए वाहनों की चेकिंग किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने स्कूल कालेजों के आस-पास नशीली दवाओं की बिक्री के विरुद्ध क्षेत्रांतर्गत थानाध्यक्षों को एक विशेष अभियान चलाते कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूल और कालेजों में प्रार्थना सभा के दौरान नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव की जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद युवाओं को नशीले एवं मादक पदार्थों का इस्तेमाल करने से रोकना है। उन्होंने स्कूल एवं कॉलेजों में वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल कालेजों के आस-पास ऐसी दुकानें, जहां नशीले पदार्थ एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री संभव है, को हटाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि जनपद में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी दशा में ना होने पावे इसके लिए उन्होंने ड्रग कंट्रोलर को व्यापक दिशा निर्देश दिए और कहा कि जनपद के समस्त ड्रग विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं की जानकारी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना यदि नारकोटिस मेडिसन/प्रतिबंधित दवाएं दुकान या एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री होती पाई जाती है, तो ड्रग लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समस्त ड्रग्स विक्रेताओं को यह जानकारी देना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई