मिर्जापुरः अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ (इंडियन बैंक) द्वारा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मार्च 2025 में विभिन्न बैंकों के ऋण जमा अनुपात की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त की।
साथ ही बैंकर्स को निर्देशित किया कि ऋण जमा अनुपात राज्य के औसत 60 प्रतिशत से कम है। राज्य स्तर की तुलना में जिले का ऋण जमा अनुपात कम होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपस्थित बैंकर्स के प्रतिनिधियों/अधिकारियों को सुधार हेतु ऋण जमा अनुपात 60 प्रतिशत तक लाने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि दिसंबर 2024 तक सभी बैंकों का औसत ऋण जमा अनुपात 46.80 प्रतिशत है। व्यवसायिक बैंकों का ऋण जमा अनुपात 36.53 है। समीक्षा में पाया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब एण्ड सिंध, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, इण्डियन बैंक, इण्डियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल, आर्यावर्त बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा तथा स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया का ऋण जमा अनुपात राज्य के औसत 60 प्रतिशत से कम है। इन्हें कार्ययोजना बनाकर प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने बैंकर्स को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट सभागार में कैम्प लगाकर बैंकों तथा आवेदकों के साथ अस्वीकृत आवेदन पत्रों की समीक्षा की जाये, जिसमें अधिक आवेदन पत्र अस्वीकृत हो गये हों तथा ऋण वितरण के सम्बन्ध में प्रगति लायी जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, प्रबन्धक लीड बैंक, उपायुक्त मनरेगा बब्बन राय, प्रतिनिधि नाबार्ड, सभी सम्बन्धित बैंकों के प्रबन्धक एवं प्रतिनिधि तथा उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत