मीरजापुर: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों एवं असंतुष्ट फीडबैक पर विभागों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों एवं तहसील लालगंज के ग्राम पंचायत अधिकारियों से अधिक असंतुष्ट फीडबैक तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी से सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब भौतिक सत्यापन के समय मौके पर जाएं तो निस्तारण से पूर्व एवं बाद की फोटो अवश्य खींचकर जांच रिपोर्ट में संलग्न करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के असंतुष्ट फीडबैक से जिले की छवि खराब हो रही है, स्थिति में सुधार लाएं तथा मौके पर ही मामले का निस्तारण करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता से संतुष्टि की बात अवश्य लिखें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का असंतुष्ट फीडबैक अधिक पाया जाएगा, उनके अधिकारियों एवं जांच अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। तहसील लालगंज में असंतुष्ट फीडबैक अधिक मिलने पर तहसीलदार लालगंज को चेतावनी दी तथा कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया।
बाल विकास परियोजना विभाग में ग्रामीण क्षेत्रों में पोषाहार वितरण न होने अथवा कम वितरण की शिकायत की जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी राजगढ़, लालगंज पहाड़ी, नरायनपुर, पटेहरा, हलिया में अधिक असंतुष्ट फीडबैक पाया गया। इसी प्रकार खंड शिक्षा अधिकारी छानबे, सिटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी छानबे में अधिक असंतुष्ट फीडबैक पाया गया, जिन्हें सुधार लाने की चेतावनी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी भूमि/राजस्व सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व शिव प्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उपजिलाधिकारी लालगंज युगान्तर त्रिपाठी, सौम्या मिश्रा, चुनार राजेश वर्मा, उपजिलाधिकारी शक्ति प्रताप सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल