लखनऊ: राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 284418 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में 10 मई को प्रातः 10 बजे यह आयोजन हुआ था। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ बबीता रानी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू किया गया। रवीन्द्र कुमार दिवेद्वी द्वारा मंच पर उपस्थित जनपद न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पराविधिक स्वयं सेवक का स्वागत संबोधन किया गया।
उसके बाद सदस्य सचिव संजय सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता का उत्साह वर्धन किया गया। मीनाक्षी सोनकर अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंच पर उपस्थित अधिकारी एवं कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता, कर्मचारी, पराविधिक स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्ता का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिचा केसरवानी एवं सीमा सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात जागरूकता जनसाहस संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय प्रांगण लखनऊ में विनायक ग्रामोद्योग संस्थान के सहायोग से एक वृहद निःशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश बबीता रानी द्वारा फीता काटकर किया गया। संस्था द्वारा रंगोली बनायी गयी जो कार्यक्रम में केन्द्र बिन्दु था साथ ही वादकारियों के लिये प्याऊ की सुविधा की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में न्यायालय लखनऊ के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 96 वाद, वैवाहिक 117 वाद, विविध दीवानी वाद 233 तथा आपराधिक शमनीय 18335 वाद एनआईएक्ट के 1503 वाद, विघुत के 211 वाद एवं 245 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। राजस्व चकबन्दी तथा अन्य के द्वारा राजस्व के 100387 वाद, अन्य विभागों द्वारा 11351 वाद, बैंक रिकवरी 1667 वाद, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 150273 इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में कुल 263678 वादों का निस्तारण किया गया ।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई