लखनऊ, जिला स्वास्थ्य समिति एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की टास्क फोर्स ने निर्णय लिया है कि बरसात में विशेष सफाई और दवाई की व्यवस्था की जाए। अभियान चलाकर एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण के लिए विभागों के लोग काम करें। साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान को तेज रखें। लखनऊ, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं संचारी अभियान की जिला टास्क फोर्स की पहली बैठक की गई। इसमें जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई।
इस दौरान ज्ञात हुआ कि अलीगंज का भुगतान कम रहा। जिसके सम्बन्ध में केजीएमयू द्वारा बताया गया कि प्रसव पश्चात जननी सुरक्षा योजना के आवेदन हेतु आवश्यक प्रपत्र जैसे आधार कार्ड और पास बुक प्राप्त न हो पाने के कारण भुगतान प्रभावित होता है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिला के पंजीकरण के समय ही जननी सुरक्षा योजना के आवेदन हेतु आवश्यक प्रपत्र भी लेना सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रसव पश्चात लाभार्थी के खाते में ससमय भुगतान करना सुनिश्चित किया जा सके।
उक्त के बाद बैठक में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों और संस्थाओं को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रयास किया जाए। नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अलीगंज और आलमबाग सीएचसी में नियमित टीकाकरण की ड्यू लिस्ट की जांच की जाए एवं यह परीक्षण किया जाए कि ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण सुनिश्चित हो रहा है या नहीं। बैठक में शासकीय चिकित्सा केंद्रों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा हेतु किए जा रहे असेसमेंट की भी समीक्षा की गईं। डीपीएम एनएचएम द्वारा बताया गया कि सभी शासकीय अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा का असेसमेंट करा लिया गया है साथ ही डेटा भी पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है एवं कार्यदाई संस्थाओं के का निर्धारण भी किया जा चुका है।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की टास्क फोर्स की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएमओ द्वारा बताया गया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू मलेरिया के मच्छरों की ब्रीड पर रोक लगाने हेतु हाट स्पॉट एरिया ने मच्छर रोधी पौधों का रोपण करना सुनिश्चित किया जाए। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को निर्देशित किया गया कि हाट स्पॉट चिन्हित करते हुए वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मच्छर रोधी पौधों का रोपण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सूचना विभाग से अपेक्षा की गई के उनके द्वारा डेंगू मलेरिया ले बचाव के उपायों आदि के बारे में वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वार्ड वार मलेरिया डेंगू के हाट स्पॉट की जोन वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से समय से माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी प्लेटफार्म के माध्यम से डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों के हॉट जोन स्पॉट की पहचान और वहां नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। निर्देशित किया गया कि नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का मैपिंग स्मार्ट सिटी प्लेटफार्म पर नियमित रूप से की जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई