Digital Investment Scam: डिजिटल निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) ने फाल्कन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमर दीप को गिरफ्तार कर लिया है। अमर दीप को खाड़ी देशों से लौटने के तुरंत बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। इमिग्रेशन विभाग से मिली गुप्त सूचना के आधार पर CID ने यह कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घोटाले का खुलासा होने के बाद आरोपी दुबई फरार हो गया था। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका था। फिलहाल आरोपी को हैदराबाद लाया जा रहा है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
CID की जांच में सामने आया है कि अमर दीप ने मोबाइल एप आधारित डिजिटल डिपॉजिट योजनाओं के जरिए निवेशकों से करीब 850 करोड़ रुपए की हेराफेरी की। आरोप है कि फाल्कन ग्रुप ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के जनता से भारी मात्रा में निवेश जुटाया और बाद में रकम हड़प ली।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में इससे पहले भी कई अहम गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। जुलाई 2023 में फाल्कन ग्रुप के मुख्य संचालन अधिकारी (COO) आर्यन सिंह को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मई में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) योगेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया था। अब तक इस घोटाले में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
CID के अनुसार, आरोपियों ने “फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग एप” के जरिए बड़ी-बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नाम पर फर्जी निवेश सौदे दिखाए। निवेशकों को कम समय में अधिक रिटर्न और सुरक्षित पूंजी का लालच दिया गया। इसी झांसे में आकर हजारों लोगों ने अपनी जमा पूंजी निवेश कर दी।
सीआईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क के जरिए 7,056 निवेशकों से लगभग 4,215 करोड़ रुपए जुटाए गए, जिनमें से करीब 4,065 लोग सीधे तौर पर ठगी के शिकार हुए। इस एप को कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने विकसित किया और गूगल, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका जमकर प्रचार किया गया। टेलीफोन कॉल्स के जरिए भी लोगों को फंसाया गया।
पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर साइबराबाद के EOW थाने में तीन केस दर्ज किए गए थे, जिन्हें बाद में CID को सौंपा गया। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों में फाल्कन ग्रुप और उसके निदेशकों के खिलाफ आठ अन्य मामले भी दर्ज हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल