प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील, साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं
खबर सार :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई व्यवस्था नहीं है और प्रदेश में साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को साइबर ठगी और अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने अपनी पाती में बताया कि वर्तमान में कोई भी भारतीय कानून 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी व्यवस्था की अनुमति नहीं देता। उन्होंने साफ किया कि जो लोग ऐसे भ्रामक शब्दों का प्रयोग करते हैं, वे केवल आम नागरिकों को डराने और उनसे पैसे वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है और पुलिस की मदद से साइबर कमांडो की नियुक्ति भी की गई है। इसके अलावा, पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
सभी 75 जिलो में साइबर थाने
योगी ने साइबर अपराधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे और भ्रामक शब्दों के बारे में भी चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस या कोई सरकारी एजेंसी किसी व्यक्ति को वीडियो कॉल, वॉट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए गिरफ्तार नहीं करती और न ही किसी से पैसे की मांग करती है। इस तरह के अपराधी केवल भय का निर्माण कर आम नागरिकों से धन ऐंठने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल फोन और कंप्यूटर ने हमारे जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में सिर्फ दो साइबर क्राइम थाने थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में साइबर क्राइम थाने और साइबर हेल्प डेस्क क्रियाशील हैं। उनकी अपील में यह भी शामिल था कि लोग अपने व्यक्तिगत जानकारी, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते समय सावधानी बरतें। इस प्रकार के अपराधी आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग आपके खिलाफ कर सकते हैं। यदि साइबर अपराध का सामना करना पड़े, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करें।
‘डिजिटल अरेस्ट’ पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक लघु फिल्म भी जारी
साइबर सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक लघु फिल्म भी जारी की है, जिसमें अभिनेता नाना पाटेकर ने अभिनय किया है। इस फिल्म को पिछले चार दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोगों ने देखा है, जो इस मुद्दे की गंभीरता को दर्शाता है। फिल्म को यूट्यूब पर 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी इसके लाखों व्यूज मिले हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे न केवल खुद जागरूक रहें, बल्कि अपने आसपास के लोगों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, को भी इस विषय में जागरूक करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29