प्रयागराज: शहर की सीमा पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत महाराज का परिवार गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में उनके 2 वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भाई शिवम शुक्ला की हालत गंभीर बनी हुई है और पत्नी घायल हैं।
घटना उस समय हुई जब परिवार अपने बीमार बेटे को इलाज के लिए प्रतापगढ़ से प्रयागराज लेकर जा रहा था। रात करीब 11 बजे, मलाक हरहर गोल चौराहे के पास अचानक गाड़ी का स्टीयरिंग जाम हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में शिवम शुक्ला के सिर में गहरी चोट आई है और उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कथावाचक की पत्नी को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही शिष्य और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और पीछे से आ रही अन्य गाड़ी के परिजन तुरंत मदद के लिए लौट आए।
दुर्भाग्यवश, बीमार बेटे को समय पर इलाज नहीं मिल पाया और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय आचार्य देवव्रत महाराज होलागढ़ क्षेत्र में धार्मिक कथा का आयोजन करवा रहे थे और घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर थे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत