श्रीगंगानगरः श्रीगंगानगर सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में चल रहे तीन दिवसीय मेले में बारस पर श्याम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि सुबह से ही श्याम भक्त रंग-बिरंगी पताकाएं लहराते हुए मंदिर परिसर में पहुंच रहे थे। पताका चढ़ाने के बाद वे बाबा श्याम से अपनी मनोकामनाएं मांग रहे थे। शेरेवाला ने बताया कि बाबा श्याम के मंदिर में श्याम भक्तों की आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
इस मेले में हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगी हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का मेला लगा रहा। हर भक्त बाबा श्याम के दर्शनों को आतुर था। सुबह 8:15 बजे बाबा श्याम को खीर चूरमा सवामणी का भोग लगाया गया तथा आए हुए श्याम भक्तों में वितरित किया जा रहा था। इस सेवा कार्य में श्याम भक्तों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। मंदिर परिसर में बाबा श्याम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जो भी इस सजावट को देख रहा था, वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा था। शेरेवाला ने बताया कि इसके साथ ही कल शाम 7:00 बजे विशाल भजन संध्या सांवरे की महफिल शुरू होगी।
जिसमें शहर के सभी प्रमुख भजन गायक अपने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाएंगे। बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित कर भक्तों में वितरित किए जाएंगे। शेरेवाला ने बताया कि रात्रि में आयोजित विशाल श्याम संकीर्तन में टी-सीरीज के गायक गुरबंस राही ने सुंदर भजन गाकर भक्तों को आनंदित किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का मेला लगा रहा। भीषण गर्मी के बावजूद लोग दर्शन के लिए लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पूरा सुदामानगर श्याम बाबा के जयकारों से गूंज रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल