Delhi School Bomb Threat : राजधानी दिल्ली के स्कूलों को लगातार तीसरे दिन बम की धमकी मिली है। बुधवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को ईमेल के ज़रिए धमकी भरे संदेश मिले। यह लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली हैं। इन धमकियों से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है। फिलहाल, एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सुबह 5:30 से 6:15 बजे के बीच धमकी भरे ईमेल मिले थे। इन ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड और अन्य जाँच दल स्कूल परिसर की तलाशी ले रहे हैं। अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पूरी सतर्कता के साथ जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि वसंत वैली और सेंट थॉमस स्कूल को मिली धमकियों की जाँच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये धमकी भरे ईमेल कहाँ से और किसने भेजे हैं। इसके लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। स्कूल प्रशासन ने भी पुलिस के साथ मिलकर बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।
बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में दक्षिणी दिल्ली स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को भी बम की धमकी मिली थी। बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और जांच शुरू कर दी। इसी साल 7 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित एल्कॉन पब्लिक स्कूल को भी बम की धमकी मिली थी। राजधानी दिल्ली ही नहीं अन्य राज्यों में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। पिछले महीने गुजरात के स्कूलों और जून में मुंबई के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03