Delhi Road Accident: राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक तेज़ रफ़्तार ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे आठ साल की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों को कुचल डाला। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कार एक खड़े ट्रक से भी टकरा गई। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि हादसे के वक्त डाइवर नशे में था।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब सभी पीड़ित मुनिरका फ्लाईओवर के नीचे शिव कैंप के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे। उसी समय तेज़ रफ़्तार से आ रही एक ऑडी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सो रहे लोगों को कुचलते हुए वहां से भाग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। एक राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का नंबर नोट कर लिया और पीड़ित परिवार को सूचना दी।
घायलों की पहचान नारायणी (35), बिमला (8), सबामी उर्फ चिरमा (45), रामचंद्र (45) और लाधी (40) के रूप में की गई है। ये सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं और दिल्ली में मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। पीड़ित सबामी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में फुटपाथ पर रहता है और मजदूरी करता है।
पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, शंकर विहार आर्मी कैंप के पास एक और हादसे की सूचना मिली, जहां एक ऑडी कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। गश्त कर रहे सेना के जवानों ने चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के नंबर की जांच की तो पता चला कि यह वही कार है जिससे वसंत विहार में हादसा हुआ था। आरोपी की पहचान द्वारका निवासी उत्सव शेखर (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03