Delhi Police: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ दिल्ली पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 की है, जहाँ एक महिला सब-इंस्पेक्टर का शव घर में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुँची और मामले की जाँच कर रही है।
दिल्ली पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह साल 2021 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं और साल 2024 में उनकी शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनका अपने पति से तलाक हो गया था, जिससे वह काफी परेशान थीं। महिला सब-इंस्पेक्टर के आत्महत्या करने की असली वजह क्या है? इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जाँच कर रही है। जाँच दल इस मामले में पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रहा है।
बता दें कि इसी साल मार्च में हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के एक पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान नरेंद्र चिकारा (54) के रूप में हुई थी। नरेंद्र चिकारा इससे पहले दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने काफी समय पहले वीआरएस ले लिया था। वह अपने परिवार से अलग रहते थे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत