Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट ली और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश (Rain) हुई। जिसके बाद राजधानी का मौसम सुहाना हो गया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।
इससे पहले शुक्रवार को दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। पालम, लोदी रोड, आया नगर और फरीदाबाद में भी तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया था।
शनिवार यानी 19 अप्रैल को भी मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी चलेगी, जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। हालांकि दिन में गर्मी बरकरार रहेगी, लेकिन शाम को मौसम फिर से राहत भरा हो सकता है। 17 अप्रैल को हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जिससे तापमान नियंत्रित रहा, लेकिन दिन में तेज धूप और गर्मी बनी रही। इस बार उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अगले 10 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 20 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलती रहेंगी। मौसमी बदलाव ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत तो दी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम कुछ हद तक सुहाना रह सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई