Delhi Weather: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गर्मी ने अब विकराल रूप ले लिया है। दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक प्रचंड गर्मी और हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में तापमान 45 के पार पहुंच गया है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिन के लिए हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
IMD अनुसार, 11 जून और 12 जून को दिल्ली-एनसीआर में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान दिन में गर्म हवाएं, धूल भरी आंधी और लू सामना करना पड़ सकता है। जबकि 13 जून को तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान। हालांकि फिर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन उमस भरी गर्मी, तेज गर्म हवाएं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिससे उमस और बेचैनी और बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री तक गिर सकता है। फिर भी आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि इस दिन 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 15 और 16 जून को गरज के साथ बारिश या रुक-रुक कर बारिश होने की भी संभावना है। इन दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
उधर मौजूदा गर्मी के हालातों के बीच दिल्ली और एनसीआर के अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और चक्कर आने की शिकायत करने वाले मरीजों की संख्या में 90 फीसदी तक का इजाफा हुआ। खासकर बच्चे और युवा बड़ी संख्या में अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को दिन में बाहर निकलने से बचने, पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन बढ़ाने और धूप के सीधे संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें, हल्के सूती कपड़े पहनें और बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आम जनता को सतर्क रहना बहुत जरूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई