Delhi NCR Rain: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया। जलभराव की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई है।
सबसे बुरा हाल नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले कालिंदी कुंज बॉर्डर पर देखने को मिला, जहां दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और मार्गों पर यातायात रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। नोएडा सेक्टर-18, सेक्टर-62, डीएनडी फ्लाईओवर और महामाया फ्लाईओवर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
दरअसल दिल्ली,फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। जिसके कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी इतना ज़्यादा है कि सड़क तक दिखाई नहीं दे रही है। कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं और पानी भरने की वजह से सड़कों पर वो गड्ढे भी दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा भी काफी बढ़ गया है।
यातायात पुलिस पर भी इस मौसम में अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। अधिकारी यातायात सुचारू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश और जलभराव के कारण स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित इलाकों से बचें और सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
उधर बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पोल खोल दी है। राजधानी में हल्की से लेकर भारी बारिश में भी सड़कों पर पानी भर जाता है और नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में और बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को ज़्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और लोगों को जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत