Delhi Rape-Murder: राजधानी दिल्ली में एक खौफनाक मामला सामने आया है। इस घटना ने हर किसी को झझकोर कर रख दिया है। यहां के दयालपुर इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। शनिवार रात बच्ची एक फ्लैट की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ एक सूटकेस में मिली। बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ रेप किया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला दिल्ली नेहरू विहार इलाका का है। यहां रहने वाली 9 साल की बच्ची अपने रिश्तेदार के वहां बर्फ देने के लिए घर से निकली थी। 2 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बच्ची घर नहीं लौटी। इससे पूरा परिवार परेशान हो गया। जब उसके पिता उसे ढूंढने निकले तो एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी को घर से करीब 200 मीटर दूर एक फ्लैट की तरफ जाते देखा है। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह एक फ्लैट की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ रेप किया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
जब परिजन फ्लैट पर पहुंचे तो मकान मालिक ने बताया कि कमरा बंद है और चाबियां उसके भाई के पास हैं। ताला तोड़ा गया तो मोबाइल की रोशनी में अंधेरे में एक सूटकेस के अंदर बच्ची खून से लथपथ मिली। बच्ची के शरीर के निचले हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था और खून बह रहा था। उन्होंने बताया कि बच्ची को तुरंत पास के क्लीनिक में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई और तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्ची को प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
साथ ही इससे जुड़े सभी एंगल की जांच की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस मामले में आगे की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई