Delhi Flood: यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर एक बार फिर राजधानी दिल्लीवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। दरअसल दिल्ली और आसपास के राज्यों में हो रही भारी बारिश के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड के बांधों से छोड़े गए पानी के कारण भी सोमवार को यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा और यमुना में पानी बढ़ने की वजह हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाना है।
उधर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। जबकि यमुना का विकराल रूप देखकर लोगों में दहशत का महौल है। सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना बाजार के पास बने एक पुराने मंदिर का नजारा सबसे चौंकाने वाला है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि यह मंदिर अब लगभग डूबने की कगार पर है।
उधर यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। सरकार और अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
बता दें, राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में चेतावनी स्तर 204.5 मीटर, खतरे का स्तर 205.3 मीटर और 206 मीटर पर निकासी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। पुराना रेलवे पुल यमुना के प्रवाह और बाढ़ के खतरे को मापने का एक अहम केंद्र है। दरअसल हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
हथिनीकुंड बैराज 1,78,896 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जो अगले 30-48 घंटों के भीतर दिल्ली पहुंच जाएगा। खास बात यह है कि इस मौसम में पहली बार बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। क्योंकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण बैराज में जलस्तर बढ़ गया है। इसी वजह से यह कदम उठाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल