Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गुरुवार देर रात धमकी भरे कॉल के बाद तुरंत एक्शन में आई दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में था। आरोपी की पहचान 32 साल के श्लोक त्रिपाठी के रुप में हुई है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को धमकी भरा कॉल आया था। दिल्ली की सीएम को धमकी देने वाला आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में था। मामला हाई-प्रोफाइल का था, इसलिए पुलिस ने इस गंभीरता से लिया गया। जिसके बाद तुरंत दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। गहन छानबीन के बाद दिल्ली की एक स्पेशल स्टाफ ने उसे गाजियाबाद में एक ठिकाने से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्लोक त्रिपाठी एक लॉ ग्रेजुएट (एलएलबी) है, जो अपने विवाहित जीवन से खुश नहीं है। हाल ही में उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिससे वह भावनात्मक रूप से परेशान था। पुलिस ने बताया कि जान से मारने की धमकी देने से पहले उसने अपनी पत्नी से बात करने की मांग करते हुए एक और कॉल किया। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी के पास से फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसने बार-बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है कि क्या आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास है या उसका किसी अन्य विध्वंसक गतिविधियों से कोई संबंध है। पुलिस ने उसके पास से मिले फर्जी पुलिस पहचान पत्र के इस्तेमाल के संबंध में भी एक अलग जांच शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई