Delhi Air Pollution: दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। इसके चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान में अहम बदलाव किए हैं। आयोग के आदेश के मुताबिक, कुछ उपाय जो पहले चरण चार में शामिल थे, उन्हें अब चरण तीन में लागू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदूषण को बढ़ने से रोकना है।
दरअसल दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण ग्रेप-4 लागू किया गया है। दिल्ली में श्रम विभाग ने कहा कि 18 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी में कार्यालयों और व्यावसायिक संस्थानों में केवल 50 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति होगी, जबकि बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे। कार्यालयों को लचीले कामकाजी घंटे शुरू करने के लिए भी कहा गया है। जेल, स्वास्थ्य सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, बिजली और अन्य आवश्यक विभागों सहित आवश्यक सेवाओं को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
इससे न सिर्फ वाहनों की संख्या कम होगी, बल्कि ट्रैफिक जाम और धुएं का असर भी कम होगा। वजह साफ है कि गाड़ियों से निकलने वाला धुआं हवा को काफी प्रदूषित करता है। खासकर तब जब प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा हो। वाहनों की अधिक आवाजाही से हानिकारक कण हवा में फैल जाते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए वाहनों की संख्या कम करने के लिए दफ्तरों की जगह घर से काम करने को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इतनी ही नहीं सरकार ने दिल्ली में निर्माण कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही श्रम विभाग ने यह भी कहा कि सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को जीआरएपी प्रतिबंधों के कारण निर्माण बंद होने की अवधि के दौरान काम के नुकसान के मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये मिलेंगे। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब बुधवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है. दिल्ली का समग्र AQI 328 दर्ज किया गया, जो अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में चल रही तेज ठंडी हवाओं के कारण वायु प्रदूषण में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और यूपीपीसीबी के विभिन्न वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई