लखनऊ, आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल जब पिछले दिन लखनऊ आया तो यहां की सफाई व्यवस्था को बहुत खूब बताया। प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने शिवरी प्लांट और ई-वाहनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह अपने राज्य की कुछ तकनीकी बताएंगे और लखनऊ की तकनीकी से सबक लेंगे। आंध्र प्रदेश के नगर प्रशासन की ओर से कई लोग शहर आए हुए थे। यह लोग वहां के शहरी विकास मंत्री के नेतृत्व में नवाबों के शहर की सफाई व्यवस्था और तकनीकी देखने पहुंचे थे। उन्हें शहर की सफाई में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं बेहतर लगीं।
लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था की तारीफ इन दिनों देशभर में हो रही है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश का नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग देख रहे वहां के मंत्री लखनऊ आए हुए थे। इस दल ने नगर निगम के कई स्थानों को करीब से देखा। यह लोग शिवरी प्रोसेसिंग प्लांट और निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कचरा संयंत्र को देखकर चकित रह गए। क्योंकि जिस तरह से शहर में कचरा इकट्ठा हो रहा है, उसे तकनीकी के जरिए नष्ट करना काबिले तारीफ माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में आंध्र प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ कई अधिकारी भी थे।
इनमें नगर प्रशासन एवं शहरी विकास पी नारायणा, मंत्री के ओएसडी गोपीनाथ, स्वच्छ आंध्र निगम के चेयरमैन के. पत्ताभिराम, नगरपालिका प्रशासन के आयुक्त एवं निदेशक डॉ. पी. संपत कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के स्टेट मिशन डायरेक्टर बी. अनिल कुमार रेड्डी, मुख्य अभियंता के. वेंगोपाला राव के अलावा तमाम और लोग रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गोमती नगर स्थित विनीत खंड के पीसीटीएस सेंटर, निगम के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन ई-वाहनों और सड़क की सफाई करने वाली मशीनों को देखा। शहर के कचरा को उठाने वाले इन वाहनों की क्षमता, चार्जिंग की सुविधा, रखरखाव के तरीकों को समझा। गोमती नगर के विराम खंड-2 में राम भवन के पास डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में घरों से कचरे को अलग करने के तरीके देखा। इसके बाद स्मार्ट सिटी कार्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल, उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ’पम्मी’, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव और अरुण कुमार गुप्ता की मौजूदगी रही।
इसके बाद वह लोग इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर भी गए, जहां वाहनों की निगरानी और सफाई एजेंसियों के काम की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लाभ समझे। इधर महापौर के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश सरकार के नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग मंत्री और उनका प्रतिनिधिमंडल शिवरी प्रोसेसिंग प्लांट गया। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम लखनऊ के कूड़ा निस्तारण के कार्य की सराहना की। लखनऊ मॉडल को आंध्र प्रदेश में लागू कराने पर भी रुचि दिखाई। आंध्र सरकार के प्रतिनिधि मंत्री पी नारायण ने कहा कि हम लखनऊ नगर निगम की विभिन्न एक्टिविटी को समझने आए हैं। कहा कि हमारे यहां भी सफाई पर खूब काम हो रहा हैं। ।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत