लखनऊ। मृतक आश्रितों की नियुक्ति अब ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होगी। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में होने वाली दिक्कतों और शोशण से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। मृतक आश्रितों की नौकरी के लिए आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से होगी। जल्द ही इस सम्बंध में मुख्य सचिव स्तर से शासनादेश जारी किया जाएगा। यूपी सरकार के सभी विभागों में अभी तक मृतक आश्रितों की नियुक्ति के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जाते हैं।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया लंबी होने से मृतक आश्रितों को नियुक्ति पाने में लंबा समय लगता है। मृतक आश्रितों को जल्द नियुक्ति दिलाने के मकसद से अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। नई व्यवस्था में मानव संपदा पोर्टल पर मृतक आश्रित द्वारा जैसे ही आवेदन किया जाएगा, वैसे ही सम्बंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी को आवेदन दिखायी पड़ने लगेगा। आवेदक अपने आवेदन की ऑनलाइन टै्किंग भी कर सकेगा। इससे आवेदक को यह पता चल सकेगा कि उसका आवेदन किस स्तर पर जाकर रूका है।
मानव संपदा पोर्टल के ऑटो सिस्टम के जरिए आवेदक को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से स्टेटस की जानकारी भी मिलेगी। मृतक के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज परिवार के वैध सदस्य को ही आवेदन करने की अनुमति होगी। परिवार के किसी अन्य सदस्य को आवेदन पर आपत्ति का अधिकार भी ऑनलाइन उपलब्ध होगा। मृतक आश्रित को नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इससे आवेदन और प्रपत्रों में किसी प्रकार की छेड़खानी की आशंका भी नहीं रहेगी और विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी पक्षपातपूर्ण रवैया भी नहीं अपना पाएगा।
परिवहन निगम ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति का सर्कुलर जारी कर दिया। इससे 1145 मृतक आश्रित परिचालक और 20 चालकों की नियुक्ति जल्द हो सकेगी। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी सर्कुलर में निर्देशित किया गया है कि उक्त नियुक्ति की बाबत निर्गत प्रपत्र में उल्लिखित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए तत्काल प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार