Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गयाय जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा दौसा-मनोहरपुर मार्ग पर बापी के पास तब हुआ जब एक पिकअप और कंटेनर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भारी पिकअप वैन खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रही थी तभी कंटेनर से जोरदार टकरा गई।
यह हादसा इतना भीषण था कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए जिन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे का कारण तेज रफ़्तार और संभावित लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे लंबा जाम लग गया। स्थानीय पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद जाम खुलवाया गया। वहीं, एक साथ 20 से ज़्यादा घायलों के अस्पताल पहुँचने से दौसा ज़िला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों को बुलाया गया।
दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने घटनास्थल का दौरा किया और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सात-आठ गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज दौसा ज़िला अस्पताल में किया गया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दौसा में हुए भीषण सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। जिला प्रशासन को घायलों का तत्काल और उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत